शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी कंपनी से करार की खबर से उछला बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft) का शेयर

आईटी सेवा प्रबंधन कंपनी बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft) ने अमेरिकी कंपनी इन्वाकेयर कॉर्पोरेशन (Invacare Corporation) के साथ करार किया है।

इन्वाकेयर व्हीलचेयर, मोबिलिटी स्कूटर, वॉकर, प्रेशर केयर और पोजीशनिंग सहित नॉन-एक्यूट चिकित्सा उपकरणों की निर्माता और वितरक कंपनी है।
दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के तहत बिड़लासॉफ्ट इन्वाकेयर को आईटी सेवाएँ देगी। बिड़लासॉफ्ट एक नया एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म तैयार करेगी और इन्वाकेयर डेटा सेंटर को क्लाउड में ले जायेगी। यह बहुवर्षीय करार 24 करोड़ डॉलर का है।
नये करार की खबर से बिड़लासॉफ्ट के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में बिड़लासॉफ्ट के शेयर ने 58.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 61.30 रुपये पर शुरुआत की और अभी तक के सत्र में 65.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
पौने 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 5.60 रुपये या 9.53% की बढ़ोतरी के साथ 64.35 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,779.08 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 149.50 रुपये और निचला स्तर 57.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख