शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने बेची फोर्टिस हेल्थकेयर में हिस्सेदारी, शेयर मजबूत

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 1.5% से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है।

बैंक ने हॉस्पिटल श्रृंख्ला कंपनी फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) के 4,95,19,990 शेयर (6.559% हिस्सेदारी) बेच दिये हैं। बैंक ने इन शेयरों को 130.27 रुपये प्रति के भाव पर बेचा है, जिससे इसे 645.09 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। इस बिक्री के बाद यस बैंक के पास फोर्टिस के केवल 1,850 शेयर बाकी रह गये हैं।
इससे पहले दिसंबर 2018 से जून 2019 के बीच बैंक ने फोर्टिस में अपनी करीब 2% हिस्सेदारी घटायी थी।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 40.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 41.00 रुपये पर खुल कर 41.40 रुपये तक चढ़ा है। करीब साढ़े 11 बजे बैंक के शेयरों में 0.65 रुपये या 1.63% की मजबूती के साथ 40.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 10,367.10 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का शिखर 285.90 रुपये और निचला स्तर 29.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख