शेयर मंथन में खोजें

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) करेगी कोलकाता में स्थित एसटीपी का अधिग्रहण

पेंट कंपनी बर्जर पेंट्स (Berger Paints) कोलकाता में स्थित एसटीपी (STP) का अधिग्रहण करेगी।

बर्जर पेंट्स के निदेशक मंडल ने आज हुई अपनी बैठक में एसटीपी के 1,88,63,180 इक्विटी शेयरों (95.53% हिस्सेदारी) को खरीदने की मंजूरी दे दी। 167.5 करोड़ रुपये का यह सौदा 30 नवंबर 2019 तक पूरा हो सकता है। एसटीपी की शेष 4.47% हिस्सेदारी इसके मौजूदा शेयरधारकों के पास रहेगी।
एसटीपी रसायनों, कंक्रीट मिश्रण, वॉटरप्रूफिंग केमिकल्स, फ़्लोरिंग कंपाउंड्स, कोल टार आधारित उत्पादों, सीलेंट और चिपकने वाले उत्पादों, सुरक्षात्मक और एंटी-संक्षारक कोटिंग्स की एक विस्तृत श्रृंखला के निर्माण और आपूर्ति के व्यवसाय में लगी हुई है। एसटीपी के अधिग्रहण से बर्जर पेंट्स की स्थिति मजबूत होगी।
दूसरी ओर बीएसई में बर्जर पेंट्स का शेयर 476.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 480.00 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में 484.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.10 रुपये या 0.23% की बढ़ोतरी के साथ 477.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 46,410.29 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 488.40 रुपये और निचला स्तर 260.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख