शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में करीब 3% की मजबूती

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के शेयर में करीब 3% की बढ़ोतरी दिख रही है।

कंपनी ने सितंबर में मिले ठेकों की घोषणा की है। एनबीसीसी को पिछले महीने कुल 852.17 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं। इस घोषणा से एनबीसीसी के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 32.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 33.65 रुपये पर खुला और करीब पौने 10 बजे 34.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे एनबीसी के शेयरों में 0.95 रुपये या 2.91% की वृद्धि के साथ 33.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,057.00 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 68.95 रुपये और निचला स्तर 28.55 रुपये रहा है।
सरकार की नवरत्न कंपनियों में शामिल एनबीसीसी तीन क्षेत्रों में सक्रिय है, जिनमें प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी, रियल एस्टेट डेवलपमेंट और ईपीसी कॉन्ट्रैक्टिंग शामिल हैं। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख