शेयर मंथन में खोजें

एक महीने के निचले स्तर से संभला पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) का शेयर

देश की पाँचवीं सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के शेयर में 6% की मजबूती दिख रही है।

हालाँकि शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर एक महीने के निचले स्तर तक फिसल गया था। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4,970 करोड़ रुपये के ऋण आवंटित किये, जिनमें 4,718 करोड़ रुपये के खुदरा और 252 करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट ऋण शामिल हैं। वहीं 30 सितंबर तक कंपनी की प्रबंधन अधीन संपदा (एयूएम) 89,471 करोड़ रुपये और ऋण संपत्ति 74,533 करोड़ रुपये की पहुँच गयी।
30 सितंबर 2019 तक कंपनी की सकल एनपीए एयूएम की 0.73%, जबकि ऋण संपत्ति स्तर पर 0.84% रही। वहीं कंपनी का कैश और बैंक बैलेंस 4,279 करोड़ रुपये रहा, जबकि जून समाप्ति पर 6,475 करोड़ रुपये के मुकाबले सितंबर तिमाही समाप्ति पर वाणिज्यित पत्रों में एक्सपोजर 4,506 करोड़ रुपये रह गया।
दूसरी ओर बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 380.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 389.00 रुपये पर खुल कर 423.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 23.55 रुपये या 6.20% की बढ़ोतरी के साथ 403.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,786.36 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,039.70 रुपये और निचला स्तर 371.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख