शेयर मंथन में खोजें

21% बढ़ा टीवीएस मोटर (TVS Motor) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) के मुनाफे में 20.68% की बढ़त हुई है।

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 211.30 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2019 की समान अवधि में 255.01 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 4,993.47 करोड़ रुपये से 13% की गिरावट के साथ 4,347.8 करोड़ रुपये रही।
साथ ही टीवीएस का एबिटा 428.1 करोड़ रुपये से 10.8% की गिरावट के साथ 382 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 20 आधार अंक सुधर कर 8.8% रहा। इस दौरान कंपनी की वाहन बिक्री 18.61% घटी। कंपनी ने 10,88,335 इकाइयों के मुकाबले 8,85,716 इकाइयों की बिक्री की।
दूसरी ओर बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 411.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गिरावट के साथ 409.80 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 451.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 25.75 रुपये या 6.26% की बढ़ोतरी के साथ 437.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,768.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 594.00 रुपये और निचला स्तर 340.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख