शेयर मंथन में खोजें

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) : 2,000 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटन को मंजूरी

स्टील निर्माता कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने 2,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के आवंटन का निर्णय लिया है।

आज कंपनी के निदेशकों की समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 लाख रुपये प्रति वाले 20,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने के प्रस्ताव का निर्णय लिया गया। ये डिबेंचर गुरुवार को हुई बैठक में सुनिश्चित किये गये निवेशकों को आवंटित किये जायेंगे।
10 वर्षीय अवधि वाले इन डिबेंचरों पर 8.79% की कूरन दर है। कंपनी प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल दीर्घकालिक कार्यकारी पूँजी की जरूरतों को पूरा करने, मौजूदा ऋण का पुनर्गठन, सामान्य कार्यकारी उद्देश्यों और चल रहे पूँजीगत व्ययों के लिए करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 223.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 223.90 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार के दौरान 225.05 रुपये तक चढ़ा है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.20 रुपये या 0.54% की वृद्धि के साथ 224.55 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 54,278.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 369.80 रुपये और निचला स्तर 201.90 रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख