शेयर मंथन में खोजें

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को एक नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

दवा कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवाई के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने फेक्सोफेनाडिन हाइड्रोक्लोराइड गोलियों (Fexofenadine Hydrochloride Tablets) गोली के लिए हरी झंडी दिखायी है, जिसका इस्तेमाल एलर्जिक विकार के उपचार में किया जाता है।
यह अमेरिका की एक अन्य दवा कंपनी सनोफी ऐवेंटिस (Sanofi Aventis) की संदर्भ सूचीबद्ध दवा उत्पाद (आरएलडी) एलिग्रा एलर्जी टैबलेट जैवसमतुल्य है।
उधर बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर शुक्रवार को 3.90 रुपये या 4.00% की बढ़ोतरी के साथ 101.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,580.61 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 120.00 रुपये और निचला स्तर 79.00 रुपये रहा है।
1984 में शुरू की गयी हैदराबाद में स्थित ग्रेन्यूल्स इंडिया कई ऑफ-पेटेंट दवाओं का उत्पादन करती है, जिनमें पैरासिटामोल, इबुप्रोफेन, मेटफॉर्मिन और गुइफेनसीन शामिल हैं। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख