शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) की चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया में विस्तार की योजना

खबरों के अनुसार इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) की चीन और शेष दक्षिण-पूर्व एशिया में विस्तार योजना है।

कंपनी की अंतरराष्ट्रीय विस्तार के लिए इस क्षेत्र पर खास नजर है। इंडिगो ने पिछले एक महीने में चीन और वियतनाम में चार जगहों के लिए सेवाएँ शुरू की हैं।
गौरतलब है कि इंटरग्लोब एविएशन ने 15 सितंबर को दिल्ली-चेंगदू उड़ान की शुरुआत के साथ चीन में परिचालन का उद्घाटन किया। वहीं कोलकाता-गुआंगजौ मार्ग पर उड़ान की शुरुआत 20 अक्टूबर को की गयी। कंपनी चीन में अगले साल एक और स्थान के लिए उड़ान शुरू करेगी।
उधर बीएसई में इंटरग्लोब एविएशन का शेयर शुक्रवार को 7.00 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 1,729.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 66,507.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,911.00 रुपये और निचला स्तर 755.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख