शेयर मंथन में खोजें

करीब 3% लुढ़का वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) का शेयर

खुदरा स्टोर श्रृंख्ला वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) के शेयर में करीब 3% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

हालाँकि कंपनी ने एक साथ 6 नये स्टोरों का शुभारंभ किया है। कंपनी ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 3-3 नये स्टोर खोले हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में वी-मार्ट के 14 स्टोर हो गये हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में कंपनी के स्टोरों की संख्या 94 हो गयी है। वहीं कुल स्टोरों की संख्या देखें तो भारत के 19 राज्यों के 189 शहरों में कंपनी के कुल स्टोर 249 हो गये हैं।
हालाँकि नये स्टोरों की शुरुआत से भी कंपनी के शेयर को कोई सहारा मिलता नहीं दिख रहा है। बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 2,089.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज लगभग सपाट 2,090.00 रुपये पर खुल कर 2,065.64 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 11.20 बजे यह 50.85 रुपये या 2.43% की गिरावट के साथ 2,038.70 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,700.97 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,903.90 रुपये और निचला स्तर 1,698.30 रुपये रहा है।
जुलाई 2002 में शुरू की गयी वी-मार्ट रेडीमेड कपड़ों के सामान आदि की बिक्री करती है। यह देश के विभिन्न शहरों में स्थित स्टोरों की श्रृंखला के माध्यम से वैल्यू रिटेलिंग के व्यवसाय में लगी हुई है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख