शेयर मंथन में खोजें

मुनाफा घटने से दबाव में सीएट (Ceat) का शेयर

कमजोर वित्तीय नतीजों के काराण आज टायर निर्माता कंपनी सीएट (Ceat) के शेयर में करीब 1% की कमजोरी दिख रही है।

साल दर साल आधार पर 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सीएट के मुनाफे में 30.9% की गिरावट आयी है। 2018 की इसी तिमाही में 63 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,772 करोड़ रुपये से 4.6% की गिरावट के साथ 1,692 करोड़ रुपये रही।
सीएट की कच्चे माल की लागत भी 1,065 करोड़ रुपये से 6.5% गिर कर 996 करोड़ रुपये और कर्मचारी लागत 142 करोड़ रुपये से 14.3% गिर कर 121 करोड़ रुपये रह गयी, जबकि वित्तीय लागत 19 करोड़ रुपये से 101.3% बढ़ कर 37 करोड़ रुपये रही।
वितरण नेटवर्क पर नजर डालें तो सीएट के डीलरों की संख्या 4,500 से अधिक, 500 से ज्यादा सीईएटी फ्रेंचाइजी (दुकानें + हब) और 280 से ज्यादा दोपहिया वितरक हैं।
दूसरी ओर बीएसई में सीएट का शेयर 960.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 952.00 रुपये पर खुल कर 943.45 रुपये तक फिसला है। करीब 12 बजे यह 8.30 रुपये या 0.86% की कमजोरी के साथ 952.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,850.85 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,373.00 रुपये और निचला स्तर 731.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख