शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एचसीएल टेक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, कोलगेट पामोलिव और रेमंड

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचसीएल टेक, आईटीसी, मारुति सुजुकी, कोलगेट पामोलिव और रेमंड शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - आईटीसी, मारुति सुजुकी, कोलगेट पामोलिव, रेमंड, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, आईडीएफसी फर्स्ट, कमिंस, बंधन बैंक, श्रीराम ट्रांसपोर्ट
हेक्सावेयर - तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 21.4% की वृद्धि के साथ 183.7 करोड़ रुपये रहा।
एचसीएल टेक - तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 19.4% अधिक 2,651 करोड़ रुपये रहा।
लार्सन ऐंड टुब्रो - साल दर साल आधार पर कंपनी का मुनाफा 13.3% अधिक 2,527 करोड़ रुपये रहा।
हीरो मोटोकॉर्प - मुनाफा 10.4% घट कर 874.8 करोड़ रुपये रह गया।
टोरेंट फार्मा - मुनाफा 36.3% बढ़ कर 244 करोड़ रुपये हो गया।
शॉपर्स स्टॉप - कंपनी को जुलाई-सितंबर में 8.17 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
बायोकॉन - कंपनी ने जुलाई-सितंबर में 215.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
स्पाइसजेट - कंपनी ने रास अल खैमाह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ एक नयी एयरलाइन शुरू करने की योजना की घोषणा की।
जेएसडब्ल्यू स्टील - साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 21.5% बढ़ कर 2,536 करोड़ रुपये रहा। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख