शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) के मुनाफे में 6.9% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर प्रमुख आईटी कंपनी एचसीएल टेक (HCL Tech) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 6.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,534 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में एचसीएल टेक ने 2,711 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं कंपनी की शुद्ध आमदनी 14,860 करोड़ रुपये से 18% की बढ़त के साथ 17,527 करोड़ रुपये रही।
डॉलर में देखें तो तिमाही दर तिमाही आधार पर ही एचसीएल टेक का मुनाफा 5.5% बढ़ कर 37.6 करोड़ डॉलर और आमदनी 18.4% की बढ़ोतरी के साथ 248.6 करोड़ डॉलर की रही।
इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर एचसीएल टेक का एबिट 18.8% की वृद्धि के साथ 49.6 करोड़ डॉलर और एबिट मार्जिन 290 आधार अंक बढ़ कर 20% हो गया। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एचसीएल टेक के नतीजों को मिला-जुला बताया है, जिनमें मार्जिन अनुमान से बेहतर रहे।
अलग-अलग क्षेत्रों में देखें तो तिमाही आधार पर कंपनी की विनिर्माण आमदनी 5.4%, तकनीक और सेवा 14.3% की गिरावट, वित्तीय सेवा में 18% और खुदरा में 12.2% की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं अमेरिका में कंपनी की आमदनी सपाट रही, जबकि यूरोप में 17.1% और शेष विश्व में 24.4% बढ़ी।
दूसरी ओर बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 1,095.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 1,160.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के सत्र में इसका ऊपरी स्तर रहा है। करीब सवा 11 बजे यह 29.80 रुपये या 2.72% की मजबूती के साथ 1,125.45 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,52,676.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,190.00 रुपये और निचला स्तर 920.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख