शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) यूएई में शुरू करेगी नयी एयरलाइन

खबरों के अनुसार विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) यूएई में नयी एयरलाइन शुरू करने जा रही है।

यह कंपनी का अपना पहला अंतरराष्ट्रीय हब होगा। स्पाइसजेट 2019 के अंत तक नयी दिल्ली से रास अल खैमाह (दुबई) के बीच उड़ानें शुरू करेगी। इसके लिए कंपनी ने अमीरात ऑफ रास अल खैमाह के साथ समझौता किया है। स्पाइसजेट इस अंतरराष्ट्रीय हब में 5 विमान तैनात करेगी, जिसके जरिये यात्री यूरोप तक की हवाई यात्रा कर सकेंगे।
यूएई से संचालन करने वाली स्पाइसजेट छठी एयरलाइन केपनी होगी। वहाँ पहले से अमीरात, इतिहाद, एयर अरबिया, फ्लाईदुबई और एयर अरबिया अबू धाबी मौजूद हैं।
उधर बीएसई में स्पाइसजेट का शेयर 115.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की वृद्धि के साथ 117.45 रुपये पर खुला। शेयर में हल्की बढ़त थी, मगर 3 बजे के बाद इसका रुख नीचे की ओर मुड़ गया।
अंत में यह 1.50 रुपये या 1.30% की कमजोरी के साथ 114.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,845.79 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 156.90 रुपये और निचला स्तर 69.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख