शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आईटीसी, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एसबीआई और इंटरग्लोब एविएशन

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आईटीसी, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एसबीआई और इंटरग्लोब एविएशन शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - टाटा मोटर्स, एसबीआई, मैरिको, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, अरविंद, हिकाल, इन्फीबीम एवेन्यूज, जुबिलेंट लाइफ साइंसेज, रिलायंस कैपिटल, स्ट्राइड्स फार्मा, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, टाटा कॉफी, टाटा मोटर्स डीवीआर, वी2 रिटेल और जुआरी एग्रो केमिकल्स
आईटीसी - तिमाही मुनाफा 36.16% बढ़ कर 4,023.1 करोड़ रुपये रहा।
एलेम्बिक फार्मा - तिमाही मुनाफा 23.1% की बढ़ोतरी के साथ 246.3 करोड़ रुपये रहा।
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी - जमशेद जे ईरानी ने कंपनी के स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दिया।
कोलगेट पामोलिव - कंपनी का तिमाही मुनाफा 24.3% की बढ़ोतरी के साथ 244.1 करोड़ रुपये रहा।
इंटरग्लोब एविएशन - कंपनी को 1,062 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
पीएनबी हाउसिंग - कंपनी का तिमाही शुद्ध लाभ 45% अधिक 366.8 करोड़ रुपये रहा।
इन्फोसिस - कंपनी 6,949 मिड-लेवल पात्र कर्मचारियों को 23 लाख शेयर प्रोत्साहन देगी।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक - जुलाई-सितंबर में बैंक को 680 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
मोतीलाल ओसवाल - कंपनी ने 142.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख