शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में 45% की वृद्धि से पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) में जोरदार उछाल

पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के शेयर में 15% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि में पीएनबी हाउसिंग के मुनाफे में 45% की बढ़ोतरी हुई है। पीएनबी हाउसिंग ने 253 करोड़ रुपये की तुलना में 367 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया। इसी दौरान पीएनबी हाउसिंग की शुद्ध ब्याज आमदनी 36% की बढ़त के साथ 628.4 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.72% से सुधर कर 3.19% हो गया।
मगर इस दौरान कंपनी के एनपीए अनुपात में वृद्धि हुई है। पीएनबी हाउसिंग का सकल एनपीए अनुपात 0.45% से बढ़ कर 0.84% और शुद्ध एनपीए अनुपात 0.35% से बढ़ कर 0.65% हो गया।
वहीं सितंबर 2018 तक 73,481.5 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी की एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) सितंबर 2019 तक 22% बढ़ कर 89,470.6 करोड़ रुपये की हो गयी।
दूसरी ओर बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 446.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 460.00 रुपये पर खुल कर 558.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 69.20 रुपये या 15.49% की तेजी के साथ 515.90 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,673.56 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,039.70 रुपये और निचला स्तर 371.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख