शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) के मुनाफे में 79% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) के मुनाफे में 79% की बढ़त हुई।

2018 की समान अवधि में 205.9 करोड़ रुपये के मुकाबले एचडीएफसी एएमसी का मुनाफा 368.3 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 515.3 करोड़ रुपये से 7% बढ़ कर 549 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं कंपनी के कुल व्यय 44% अधिक 121.5 करोड़ रुपये के रहे।
एचडीएफसी एएमसी की इक्विटी एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) 25% की बढ़ोतरी के साथ 3,66,200 लाख करोड़ रुपये की हो गयी। वहीं सक्रिय रूप से प्रबंधित इक्विटी एयूएम (प्रबंधन अधीन संपदा) 1.64 लाख करोड़ रुपये की रही, जो बाजार हिस्सेदारी का 16% है। यह म्यूचुअल फंड उद्योग में सर्वाधिक है।
एचडीएफसी एयूएम की कुल एयूएम में इक्विटी संपत्ति का हिस्सा 51% से घट कर 45% और डेब्ट शेयरधारिता 32% की तुलना में 27% रह गयी। मगर कम लाभप्रदता वाली लिक्विड संपत्तियाँ की हिस्सेदारी 16% से बढ़ कर 27% हो गयी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एचडीएफसी एएमसी का शेयर 100.10 रुपये या 3.34% की कमजोरी के साथ 2,900.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 61,668.54 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,140.00 रुपये और निचला स्तर 1,302.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख