शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) का संयुक्त उद्यम खरीदेगा टाटा स्टील से दो संयंत्र

टाटा पावर (Tata Power) के संयुक्त उद्यम इंडस्ट्रियल एनर्जी (Industrial Energy) ने टाटा स्टील (Tata Steel) के साथ कैप्टिव गैस आधारित बिजली संयंत्र और कलिंगनगर में एक डीजल परियोजना की खरीदारी के लिए 920 करोड़ रुपये का सौदा किया है।

इंडस्ट्रियल एनर्जी टाटा पावर और टाटा स्टील की ही संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसमें टाटा पावर की 74% और टाटा स्टील की 26% शेयरधारिता है।
विद्युत संयंत्र की क्षमता 120 मेगावाट की है, जबकि डीजल स्टेशन 40 मेगावाट की है। 120 मेगावाट का संयंत्र निर्माणाधीन है और 2021-22 तक चालू होगा, जबकि 40 मेगावाट डीजल संयंत्र पहले से ही चालू है।
गौरतलब है कि टाटा संस (Tata Sons) टाटा स्टील और टाटा पावर दोनों की प्रमोटर है।
शुक्रवार को बीएसई में टाटा पावर का शेयर 1.45 रुपये या 2.45% की कमजोरी के साथ 57.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,593.02 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 86.15 रुपये और निचला स्तर 50.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख