शेयर मंथन में खोजें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के शेयर में 12.5% की जोरदार उछाल

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के शेयर में 12.5% की जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार बैंक के निदेशक मंडल ने सरकार को तरजीही आधार पर शेयर आवंटन करके 3,353 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है। बैंक के निदेशक मंडल की कैपिटल रेजिंग समिति ने 1,58,38,45,063 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी।
हालाँकि अभी बैंक को शेयरधारकों, आरबीआई (RBI) और बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी लेनी होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में सेंट्रल बैंक का शेयर 17.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 18.90 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 20.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 11 बजे बैंक के शेयरों में 2.25 रुपये या 12.53% की तेजी के साथ 20.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार की पूँजी 8,313.72 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 38.00 रुपये और निचला स्तर 15.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख