शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने अमेरिका में खोला इंजीनियरिंग और इनोवेशन केंद्र

देश की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक विप्रो (Wipro) ने अमेरिका के वर्जीनिया में नया इंजीनियरिंग और इनोवेशन केंद्र खोला है।

इस केंद्र से 2021 तक रिचमंड क्षेत्र में 200 अतिरिक्त नौकरियों के अवसर प्रदान करेगा। विप्रो ने वर्जीनिया में 500 से अधिक लोगों को नियुक्त किया है, जिनमें से 420 रिचमंड क्षेत्र में हैं।
विप्रो की 10,000 वर्ग फुट में फैली नयी सुविधा फुल-स्टैक इंजीनियरिंग समाधान, ग्राहक अनुभव और साइबर स्पेस, क्लाउड, डिजिटल और डेवऑप्स पर ध्यान देगी।
यह केंद्र कस्टमाइज्ड विजिट्स, डिजाइन थिंकिंग और इनोवेशन और विभिन्न उद्योगों में सहयोग करने वाली परियोजनाओं पर कार्यशालाएँ आयोजित करेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में विप्रो का शेयर 255.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़ोतरी के साथ 256.85 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार के दौरान 260.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.80 रुपये या 0.31% की वृद्धि के साथ 256.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार की पूँजी 1,46,364.67 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 301.55 रुपये और निचला स्तर 227.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख