शेयर मंथन में खोजें

यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) में 13.5% की मजबूती

आज यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) के शेयर भाव में 13.5% की बढ़ोतरी हुई है।

बैंक ने कल बुधवार को तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित किये थे, जो आज इसके शेयर को सहारा दे रहे हैं। यूनाइटेड बैंक को 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 124 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 883.2 करोड़ रुपये का घाटे में रहा था।
इस दौरान यूनाइटेड बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी भी 74.6% की बढ़ोतरी के साथ 773 करोड़ रुपये की रही, जबकि इसके प्रोविजन और आक्समिक 1,481 करोड़ रुपये से घट कर 436.4 करोड़ रुपये के रह गये, जिससे बैंक को मुनाफा हुआ। वहीं संपत्ति गुणवत्ता देखें तो बैंक का सकल एनपीए अनुपात 22.69% से घट कर 15.51% और शुद्ध एनपीए अनुपात 14.36% के मुकाबले 7.88% रह गया।
दूसरी ओर बीएसई में यूनाइटेड बैंक का शेयर 8.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह मजबूती के साथ 9.83 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 10.36 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब सवा 3 बजे बैंक के शेयरों में 1.21 रुपये या 13.60% की मजबूती के साथ 10.11 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 7,509.63 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का शिखर 13.25 रुपये और न्यूनतम भाव 6.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख