शेयर मंथन में खोजें

ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) खरीदेगी यूएई में स्थित कंपनी में हिस्सेदारी

स्वास्थ्य सेवा प्रदाता ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) ने यूएई (UAE) की प्रीमियम हेल्थकेयर (Premium Healthcare) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है।

ऐस्टर डीएम ने प्रीमियम हेल्थकेयर की 80% हिस्सेदारी खरीदने के लिए अपनी सहायक कंपनी ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर एफजीसी (Aster DM Healthcare FZC) के जरिये शेयर खरीद समझौता किया है, जिसके 31 दिसंबर 2019 तक पूरा होने की उम्मीद है।
प्रीमियम हेल्थकेयर दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर (Dubai International Financial Centre) में क्लिनिक का संचालन करती है।
दूसरी तरफ बीएसई में ऐस्टर डीएम का शेयर 134.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 137.50 रुपये पर खुला। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 1.90 रुपये या 1.41% की मजबूती के साथ 136.40 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,891.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 169.00 रुपये और निचला स्तर 109.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख