शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने से कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

जहाज निर्माता कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) के शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है।

बता दें कि कंपनी को स्वदेशी विमान वाहक के निर्माण का ठेका मिला है। ठेके के तहत जहाज पर विभिन्न उपकरणों और प्रणालियों की स्थापना के साथ ही इसका समुद्री परिक्षण भी किया जायेगा।
कंपनी को यह ठेका रक्षा मंत्रालय से मिला है, जिसका मूल्य 3,000 करोड़ रुपये से अधिक है। ठेका मिलने की खबर का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है।
1972 में शुरू हुई सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरोप और मध्य पूर्व की कई प्रसिद्ध कंपनियों से जहाज निर्माण के ठेके प्राप्त किये हैं। इसने भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का भी निर्माण किया है।
बीएसई में कोचिन शिपयार्ड का शेयर 388.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 393.85 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 420.20 रुपये के शिखर तक चढ़ा है, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर है।
करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 24.65 रुपये या 6.34% की मजबूती के साथ 413.60 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,440.51 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 320.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख