शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर में 32% घटी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की घरेलू बिक्री

भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स (Tata Motors) की घरेलू अक्टूबर बिक्री में साल दर साल आधार पर 32% गिरावट आयी।

अक्टूबर 2018 में 57,710 इकाइयों की तुलना में 2019 की समान अवधि में कंपनी ने 39,152 इकाइयाँ बेचीं। वहीं घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 39,420 इकाई से 34% घट कर 25,983 इकाई रही, जबकि वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 54% गिर कर 2,019 इकाई रह गयी।
इस लिहाज से टाटा मोटर्स के कुल वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 43,813 इकाई से 36% की गिरावट के साथ 28,002 इकाई रह गयी। कंपनी के मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली भी 63% घट कर 4,893 इकाई तथा इंटरमीडिएट और लाइट वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 21% गिर कर 3,832 इकाई रह गयी।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर शुक्रवार को 2.80 रुपये या 1.58% की गिरावट के साथ 174.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 50,499.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 239.30 रुपये और निचला स्तर 106.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख