शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही की तुलना में 2019-20 की समान अवधि में प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के मुनाफे में 117% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 503.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,092.5 करोड़ रुपये रहा। साल दर साल आधार पर ही डॉ रेड्डीज की शुद्ध आमदनी 3,797.8 करोड़ रुपये से 26% की बढ़त के साथ 4,800.9 करोड़ रुपये हो गयी।
डॉ रेड्डीज का तिमाही एबिटा 864.6 करोड़ रुपये से 65.8% बढ़ कर 1,433.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 710 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 29.9% रहा।
बता दें कि डॉ रेड्डीज का उत्तर अमेरिकी कारोबार सपाट रहा, जबकि वैश्विक जेनेरिक आमदनी में 7%, भारत में 9% और यूरोप में 44% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक अपेक्षाकृत अधिक औषधि उत्पादों की बिक्री और आस्थगित कर परिसंपत्तियों की मान्यता के चलते कंपनी के नतीजे हर मामले में अनुमान से बेहतर रहे।
दूसरी ओर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर शुक्रवार को 28.30 रुपये या 1.02% की गिरावट के साथ 2,754.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 45,750.89 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,965.20 रुपये और निचला स्तर 2,065.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख