शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) - अक्टूबर बिक्री में 18% की गिरावट

साल दर साल आधार पर प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की अक्टूबर बिक्री में 18% की गिरावट दर्ज की गयी।

हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर 2018 में 7,34,668 इकाइयों की तुलना में 2019 के समान महीने में दोपहिया वाहनों (मोटरसाइकिल और स्कूटर) की 5,99,248 इकाइयाँ बेचीं। माह दर माह आधार पर भी कंपनी की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। हीरो मोटोकॉर्प ने सितंबर में 612,204 दोपहिया वाहन बेचे थे।
हीरो मोटोकॉर्प ने जानकारी दी है कि गिरावट के बावजूद कंपनी ने त्योहारी सत्र की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की। दोपहिया वाहनों की बिक्री में दो अंकों में बढ़ोतरी से कंपनी की कुल बिक्री को सहारा मिला। वहीं अक्टूबर में ही कंपनी के हरिद्वार विनिर्माण संयंत्र से 2.5 करोड़ वाहनों का उत्पादन भी पूरा हो गया। संयंत्र ने यह आँकड़ा 11 वर्षों में पूरा किया।
शुक्रवार को बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 1.30 रुपये या 0.04% की मामूली वृद्धि के साथ 2,706.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 540.39 अरब रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,382.70 रुपये और निचला स्तर 2,228.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख