शेयर मंथन में खोजें

एमओआईएल (MOIL) ने घटाये मैंगनीज अयस्क के दाम

एमओआईएल (MOIL) ने मैंगनीज अयस्क की कीमतों में 25% तक की कटौती की है।

कंपनी ने मैंगनीज अयस्क की विभिन्न किस्मों में बढ़ी हुई कीमतों को 01 नवंबर से लागू भी कर दिया है। कंपनी ने मैंगनीज अयस्क के सभी ग्रेड (रासायनिक ग्रेड के अलावा), जिसमें मैंगनीज 37% या अधिक हो, की कीमतों में करीब 20% की कटौती की है। वहीं एमओआईएल ने मैंगनीज अयस्क के सभी ग्रेड (रासायनिक ग्रेड के अलावा), जिसमें मैंगनीज 37% से कम हो, की कीमतों में करीब 25% की कटौती की है।
इसके अलावा कंपनी ने केमिकल ग्रेड्स (डीबी2320, डीबी3385, डीबी3494, डीबी4546 और डीबी4547) के दामों में भी करीब 10% की कटौती का ऐलान किया है।
बाजार में तेजी के बीच आज एमओआईएल के शेयर में भी मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई में कंपनी का शेयर 138.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 138.00 रुपये पर खुल कर 142.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 1.55 रुपये या 1.12% की वृद्धि के साथ 140.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,615.54 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 183.20 और निचला स्तर 118.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख