शेयर मंथन में खोजें

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhuwala) ने खरीदी यस बैंक (Yes Bank) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार प्रतिष्ठित निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhuwala) ने यस बैंक (Yes Bank) में हिस्सेदारी खरीदी है।

झुनझुनवाला ने 04 नवंबर को खुले बाजार सौदे में बैंक के 1.29 करोड़ शेयर खरीदे हैं, जो इसकी 0.51% शेयरधारिता है। खबर के मुताबिक झुनझुनवाला ने यस बैंक के 1.29 करोड़ शेयरों को 67.1 रुपये के औसत भाव पर 86.89 करोड़ रुपये में खरीदा है।
इस खबर से यस बैंक के शेयर में आज मजबूती देखने को मिल रही है। अभी तक के सत्र में बैंक का शेयर 9% तक ऊपर चढ़ा है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 66.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 70.40 रुपये पर खुल कर 71.90 रुपये तक ऊपर गया। करीब 12.10 बजे बैंक का शेयर 2.10 या 3.18% की बढ़ोतरी के साथ 68.20 रुपये के भाव पर है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 17,393.27 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 285.90 रुपये और निचला स्तर 29.05 रुपये रहा है।
यस बैंक ने 01 नवंबर को अपने तिमाही नतीजे घोषित किये थे। 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 600.08 करोड़ रुपये के घाटे में रहा, जबकि इस शुद्ध ब्याज आमदनी 9.6% गिर कर 2,185.91 करोड़ रुपये रह गयी। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख