शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के मुनाफे में 17.2% बढ़ोतरी

तिमाह दर तिमाही आधार पर आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के मुनाफे में 17.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

कंपनी ने 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,064.3 करोड़ रुपये के मुकाबले जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,124 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 8,630 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.8% वृद्धि के साथ 9,070 करोड़ रुपये और डॉलर आमदनी 3.2% बढ़ कर 128.7 करोड़ डॉलर रही। वहीं डॉलर में कंपनी का मुनाफा 14.3% की वृद्धि के साथ 15.86 करोड़ डॉलर रहा।
साथ ही टेक महिंद्रा का एबिटा तिमाही आधार पर ही 14.2% बढ़ोतरी के साथ 1,501 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 130 आधार अंक गिर कर 16.5% हो गया। टेक महिंद्रा की डॉलर डिजिटल आमदनी में तिमाही दर तिमाही आधार पर 11.8% की बढ़ोतरी हुई।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टेक महिंद्रा के नतीजों को हर मामले में बेहतर कहा है। इसने टेक महिंद्रा के 997 करोड़ रुपये के मुनाफा का अनुमान लगाया था।
उधर बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 773.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 778.00 रुपये पर खुल कर 783.50 रुपये के एक महीने के शिखर तक चढ़ा।
करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 2.45 रुपये या 0.32% की बढ़ोतरी के साथ 775.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 74,837.60 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख