शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को हुआ 1,064.1 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में प्रमुख दवा कंपनी सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को 1,064.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

2018-19 की समान तिमाही में कंपनी 269.90 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। मगर तब कंपनी को 1,214 करोड़ रुपये के असाधारण व्यय को समायोजित करने कारण इतना बड़ा घाटा हुआ था। यदि असाधारण व्यय को हटा दिया जाये तो कंपनी के मुनाफे में 12.6% की बढ़ोतरी हुई है।
साल दर साल आधार पर ही जुलाई-सितंबर तिमाही में सन फार्मा की शुद्ध आमदनी 6,937.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.1% की बढ़ोतरी के साथ 8,123.4 करोड़ रुपये रही। वहीं इसका एबिटा 16.9% की बढ़ोतरी के साथ 1,789.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन सपाट 22% रहा।
सन फार्मा की घरेलू आमदनी 35.2% की वृद्धि के साथ 2,515 करोड़ रुपये और अमेरिकी आमदनी लगभग सपाट 2,384.5 करोड़ रुपये रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सन फार्मा की आमदनी को अनुमानों के करीब रहे, जबकि मुख्य रूप से बेहतर उत्पाद मिश्रण और कम अनुसंधान एवं विकास खर्च के कारण मार्जिन अंदाजे से बेहतर रहे।
उधर बीएसई में सन फार्मा का शेयर 427.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 432.10 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 444.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 12.90 रुपये या 3.02% की मजबूती के साथ 440.45 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,05,676.10 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 603.75 और निचला स्तर 350.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख