शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के मुनाफे में 23.8% की गिरावट

वित्त वर्ष 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान तिमाही में प्रमुख वाहन निर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के मुनाफे में 23.8% की गिरावट दर्ज की गयी।

महिंद्रा ने 1,778.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,355 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान महिंद्रा की शुद्ध आमदनी 12,790 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.5% की गिरावट के साथ 10,935 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का एबिटा 16.7% की गिरावट के साथ 1,541 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन मामूली गिरावट के साथ 14.1% रह गया।
बिक्री मात्रा देखें तो तिमाही में महिंद्रा वाहन की बिक्री 20.6% गिरावट के साथ 1.19 इकाई लाख और ट्रैक्टरों की बिक्री 8% गिर कर 71,820 इकाई रह गयी। इस दौरान महिंद्रा की वाहन आमदनी 18.4% की गिरावट के साथ 6,892.8 करोड़ रुपये और ट्रैक्टर आमदनी 9.8% घट कर 3,631.5 करोड़ रुपये रह गयी।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने महिंद्रा के नतीजों को बेहतर बताया है।
उधर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 580.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 580.00 रुपये पर खुल कर 577.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 0.10 रुपये या 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 580.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 72,142.46 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 814 रुपये और निचला स्तर 502.85 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख