शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख दवाई निर्माता कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक (यूएसएफडीए) से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।

ल्युपिन को जिल्यूटन एक्सटेंडेड रिलीज (Zileuton Extended-Release) गोलियों के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है, जो एक अन्य अमेरिकी दवा कंपनी की जिफ्लो (Zyflo) का जेनेरिक संस्करण है।
इस गोली की अमेरिका में सितंबर 2019 तक पिछले एक साल की अवधि में बिक्री करीब 4.3 करोड़ डॉलर की रही थी। जिल्यूटन एक्सटेंडेड रिलीज गोली का उपयोग व्यस्कों तथा न्यूनतम 12 वर्ष तक के बच्चों में अस्थमा के इलाज के लिए किया जाता है।
उधर बीएसई में ल्युपिन का शेयर शुक्रवार को 18.95 रुपये या 2.57% की कमजोरी के साथ 718.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 32,526.73 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 905.90 रुपये और निचला स्तर 646.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख