शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए से टिप्पणियाँ मिलने के बावजूद लौरस लैब्स (Laurus Labs) में मजबूती

बाजार में गिरावट के बीच दवा कंपनी लौरस लैब्स (Laurus Labs) के शेयर में करीब 1.5% की मजबूती दिख रही है।

अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने लौरस लैब्स के विशाखापट्टनम में स्थित एफडीएफ और सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक (एपीआई) इंटीग्रेडेट संयंत्र की दूसरी इकाई के निरीक्षण के बाद 2 टिप्पणियाँ जारी की हैं।
4 से 8 नवंबर के दौरान यूएसएफडीए द्वारा किया गया यह पूर्व-अनुमोदन निरीक्षण था।
उधर बीएसई में लौरस लैब्स का शेयर 366.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लगभग सपाट 366.05 रुपये पर खुल कर 373.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 5.00 रुपये या 1.37% की वृद्धि के साथ 371.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,966.53 करोड़ रुपये। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 418.20 रुपये और निचला स्तर 298.00 रुपये रहा है।
लौरस लैब्स एक रिसर्च आधारित दवा निर्माता कंपनी है। लौरस लैब्स एंटी-रेट्रोवायरल (एआरवी), ऑन्कोलॉजी, कार्डियोवस्कुलर, एंटीडायबेटिक्स, एंटी-अस्थमा और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के लिए एपीआई तैयार करने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख