शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) के मुनाफे में 14% बढ़ोतरी

सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया (Coal India) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 3,084.54 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,522.7 करोड़ रुपये रहा। मगर इस दौरान कोल इंडिया की कुल आमदनी 23,486.35 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.27% गिर कर 22,012.94 करोड़ रुपये रही।
आमदनी में गिरावट के बावजूद कोल इंडिया के मुनाफे में वृद्धि इसके कर व्यय में जोरदार कमी के कारण आयी है। कोल इंडिया के कर व्यय 2,031.71 करोड़ रुपये से 62.87% घट कर 754.24 करोड़ रुपये के रह गये।
जुलाई-सितंबर में कोल इंडिया का उत्पादन साल दर साल आधार पर 11.96 करोड़ टन से घट कर 10.39 करोड़ टन और कुल व्यापार 13.73 करोड़ टन से कम होकर 12.24 करोड़ टन रह गया।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक कोल इंडिया के जुलाई-सितंबर तिमाही नतीजे स्थिर रहे, जिनमें आमदनी, एबिटा और मुनाफा अनुमान से अधिक रहा।
दूसरी तरफ सोमवार को बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 0.55 रुपये या 0.26% की बढ़ोतरी के साथ 209.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,30,262.48 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 271.70 रुपये और निचला स्तर 177.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख