शेयर मंथन में खोजें

14.7% बढ़ा अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) का मुनाफा

वर्ष दर वर्ष आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के मुनाफे में 14.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी

। वहीं कंपनी की शुद्ध तिमाही आमदनी 2,090.1 करोड़ रुपये से 17.9% अधिक 2,463.6 करोड़ रुपये हो गयी।
अपोलो हॉस्पिटल्स की फार्मेसी आमदनी 21.7% की बढ़ोतरी के साथ 1,172.7 करोड़ रुपये और हॉस्पिटल आमदनी 14.6% की बढ़ोतरी के साथ 1,291.2 करोड़ रुपये रही।
अपोलो हॉस्पिटल्स के नतीजों को प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपने अनुमानों के करीब बताया है। मगर शुद्ध लाभ मुख्य रूप से अपेक्षित उच्च मूल्यह्रास और अधिक ब्याज लागत के कारण अंदाजे से कम रहा।
साल दर साल दर आधार पर ही अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटा 41.4% की बढ़ोतरी के साथ 364.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 246 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 14.8% रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल का शेयर 1,389.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह 1,414.90 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 1,440.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 28.15 रुपये या 2.03% की वृद्धि के साथ 1,417.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,727.25 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,574.95 रुपये और निचला स्तर 1,083.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख