शेयर मंथन में खोजें

20% के निचले सर्किट पर पहुँचा प्राइम फोकस (Prime Focus) का शेयर

वीडियो पोस्ट-प्रोडक्शन कंपनी प्राइम फोकस (Prime Focus) का शेयर 20% की गिरावट के साथ निचले सर्किट पर पहुँच गया है।

प्राइम फोकस की यूके में स्थित सहायक कंपनी डीएनईजी (DNEG) ने अपनी आईपीओ लाने की योजना रद्द कर दी है। पिछले महीने ही डीएनईजी के आईपीओ लाने की खबर थी। पिछले महीने आयी खबरों में कहा गया था कि डीएनईजी ने यूके फाइनेंशियल कंडक्ट अथोरिटी (UK Financial Conduct Authority) के पास पंजीकरण कागजात जमा किये हैं और यह आईपीओ लाने पर विचार कर रही है।
डीएनईजी के आईपीओ का आकार 15 करोड़ यूरो (करीब 11.80 अरब रुपये) का होने का अनुमान लगाया गया था, जिसमें नये शेयरों के साथ ही मौजूदा शेयरधारक भी शेयर बेचते। डीएनईजी ने मौजूदा बाजार अनिश्चितता के कारण कंपनी आईपीओ की योजना फिलहाल टाली है। मगर कंपनी ने भविष्य में आईपीओ लाने की बात कही है।
दूसरी ओर बीएसई में प्राइम फोकस का शेयर 84.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह कमजोरी के साथ 80.00 रुपये पर खुल कर शुरुआती कुछ मिनटों में ही 67.35 रुपये के निचले सर्किट स्तर तक गिर गया।
करीब 2.30 बजे भी यह 16.80 रुपये या 19.96% की कमजोरी के साथ 67.35 रुपये के भाव पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,014.99 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 93.00 रुपये और निचला स्तर 31.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख