शेयर मंथन में खोजें

पंद्रह प्रतिशत से अधिक टूटा एसबीआई कार्ड्स (SBI Cards), छुआ नया निचला स्तर

देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने की संभावनाओं के बीच एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services) के शेयर में आज भारी गिरावट दर्ज की गयी।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज के कारोबार में एसबीआई कार्ड्स का शेयर फिसल कर नीचे की ओर 501.10 रुपये तक चला गया, जो इसका नया निचला स्तर है। हालाँकि आज के कारोबार के आखिर में यह 15.15% या 90.20 रुपये के नुकसान के साथ 505 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह अब यह अपने इश्यू प्राइस (Issue Price) से 33% से अधिक फिसल चुका है। कंपनी ने इसका इश्यू प्राइस 755 रुपये प्रति शेयर तय किया था।
16 मार्च को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एसबीआई कार्ड्स का शेयर 661 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ था, जो इसके इश्यू प्राइस से 12.5% कम था। हालाँकि 18 मार्च को यह ऊपर की ओर 769 रुपये तक गया था, लेकिन उसके बाद इसमें कमजोरी का रुख बना हुआ है। निवेशकों में साल 2020 के इस पहले आईपीओ (IPO)- एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज के आईपीओ- के लिए जोरदार माँग देखी गयी थी इसके लिए कुल मिला कर 26.54 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। लेकिन सूचीबद्ध होने के बाद शेयर का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और सूचीबद्ध होने के एक महीने के भीतर ही इसकी कीमत एक तिहाई घट चुकी है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख