शेयर मंथन में खोजें

एनपीसीआईएल से हैवी सिविल इंफ्रा कारोबार के लिए मिला ऑर्डर

एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को हैवी सिविल इंफ्रा कारोबार के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट रावतभाटा एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट के लिए मिला है।

 इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को नेचुरल ड्रॉट कुलिंग टावर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि एलएंडटी कंस्ट्रक्शन लार्सन एंड टूब्रो की सब्सिडियरी कंपनी है। कंपनी को यह ऑर्डर एनपीसीआईएल यानी न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से मिला है। कंपनी को 1000 से 2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला है। इसके तहत हैवी सिविल इंफ्रा को विकसित किया जाना है। रावतभाटा एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट 7 और 8 के लिए कूलिंग वाटर पंप हाउस बनाया जाना है। इसके अलावा इस पंप को लगाने की जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी। कंपनी को सीमेंट मोर्टार लाइन और कोटेड स्टील पाइप के जरिए गर्म पानी को टर्बाइन से कुलिंग टावर तक ले जाने के लिए इंफ्रा विकसित करनी होगी। इस प्रोजेक्ट को 36 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लार्सन एंड टूब्रो भारत की एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो ईपीसी (EPC) का कारोबार करती है। कंपनी का कारोबार विश्व के 50 देशों में फैला हुआ है। कंपनी पिछले आठ दशक से कारोबार कर रही है। एनएसई (NSE) पर कंपनी का शेयर 1.28% चढ़ कर बंद हुआ है।

 (शेयर मंथन 10 अगस्त, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख