शेयर मंथन में खोजें

एक महीने के अंदर शुरू होगी एयरटेल की 5जी सेवा

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 5जी को बाजार में उतारने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि कंपनी एक महीने के भीतर 5जी सेवा शुरू करेगी।

इसके अलावा कंपनी ने 2023 तक सभी शहरी क्षेत्रों में 5जी सेवा मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के मुताबिक देशभर के मुख्य मेट्रो शहरों में दिसंबर तक 5जी सेवा को मुहैया कराने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल विट्ठल ने ग्राहकों को भेजे संदेश में कहा है कि 5जी की स्पीड 4जी नेटवर्क के मुकाबले 20-30 गुना अधिक होगी। गोपाल विट्ठल के मुताबिक 5जी सर्विस के 1 महीने के अंदर के शुरू होने की उम्मीद है। वहीं दिसंबर तक देश के मुख्य मेट्रो शहरों में 5जी की सेवा उपलब्ध होने की उम्मीद है। ग्राहकों को उनके शहर में 5जी की उपलब्धता एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए मिलेगी। एयरटेल 5जी की स्पीड 4जी के मुकाबले काफी अधिक होगी। यह स्पीड मौजूदा स्पीड के मुकाबले 20-30 गुना ज्यादा हो सकता है। स्पीड इतनी तेज होगी कि एप्लीकेशन और फाइल डाउनलोड होने में बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा। विट्ठल के मुताबिक एयरटेल का सिम पहले से ही 5जी सुविधा से लैस है। ग्राहकों को केवल 5जी सुविधा से लैस वाले फोन खरीदने होंगे।

(शेयर मंथन 7 सितंबर, 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख