शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को बिल्डिंग और फैक्ट्री कारोबार के लिए ऑर्डर मिला

देश की नामी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो को बिल्डिंग और फैक्ट्री कारोबार के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को ऑर्डर एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को मिला है।

 कंपनी को यह ऑर्डर 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर नामी ऑटोमोबाइल कंपनी से मिला है। कंपनी को हरियाणा में स्टेट ऑफ द आर्ट मैन्युफैक्चरिंग इकाई के निर्माण के लिए मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को स्ट्रक्चरल और आर्किटेक्चरल कार्यों से जुड़े सिविल डिजाइन और उसे पूरा करने की जिम्मेदारी है। इससे पहले कंपनी को एक बड़ी बायोटेक कंपनी रिलायंस लाइफ साइंसेज से भी ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी को महाराष्ट्र में स्टेट ऑफ द आर्ट लाइफ साइंसेज उत्पादों के मैन्युफैक्चरिंग के लिए इकाई बनाना है। कंपनी को असम सरकार के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट से भी एक ऑर्डर मिला है। इसके तहत गुवाहाटी में पुलिस रिजर्व कैम्पस का निर्माण करना है। इसके तहत कंपनी को पुलिस के लिए रहने की सुविधा, ऑफिस के लिए जगह, मल्टीलेवल कार पार्किंग सुविधा भी विकसित करनी है। इसके साथ कंपनी को दूसरे संबंधित विकास कार्यों को भी पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट को 36 महीने में पूरा करना है। लार्सन ऐंड टूब्रो एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है जो ईपीसी (EPC) प्रोजेक्ट यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन का काम करती है। कंपनी का कारोबार 50 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। कंपनी पिछले 8 दशकों से इस सेक्टर कीअग्रणी कंपनियों में से एक बनी हुई है।

(शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख