शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में बंधन बैंक का लोन, एडवांस 22 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में बंधन बैंक के लोन,एडवांस में 22 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 बैंक का लोन और एडवांस 22 फीसदी बढ़कर 99,374 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल इसी अवधि में लोन और एडवांस 81,661 करोड़ रुपये था। निजी क्षेत्र के इस बैंक के डिपॉजिट (जमा) में 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 21 फीसदी बढ़ोतरी के बाद जमा बढ़कर 99,365 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान जमा 81,898 करोड़ रुपये था। बैंक के रिटेल डिपॉजिट में 7 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। रिटेल डिपॉजिट पिछले साल के 68,787 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 73,660 करोड़ रुपये हो गया है। रिटेल डिपॉजिट में चालू खाता और बचत खाता यानी कासा (CASA) की 40,509 करोड़ रुपये की रकम भी शामिल है जो पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा है। वहीं कासा रेश्यो (CASA) 30 सितंबर तक 40.8 फीसदी रहा। डिपॉजिट की कुल राशि में बैंक के रिटेल डिपॉजिट की हिस्सेदारी करीब 74 फीसदी है। बैंक के मुताबिक पिछली तिमाही के मुकाबले कलेक्शन एफिशिएंसी 96 फीसदी से बढ़कर 97 फीसदी हो गया है। हालाकि इसमें एनपीए (NPA) यानी गैर निष्पादित संपत्तियां शामिल नहीं हैं जबकि इसमें रीस्ट्रक्चर्ड ग्राहक शामिल हैं।

(शेयर मंथन, 8 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख