शेयर मंथन में खोजें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही में मुनाफा 27 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुनाफे में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 250 करोड़ रुपये से बढ़कर 318 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

मुनाफे में बढ़ोतरी की वजह बैड लोन यानी एनपीए (NPA) में कमी आना है। वहीं ब्याज से कुल आय 2218 करोड़ रुपये से बढ़कर 2763 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का ग्रॉस एनपीए (NPA) तिमाही आधार पर 14.9% से घटकर 9.67% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं नेट एनपीए तिमाही आधार पर 3.93% से घटकर 2.95% हो गया है। तिमाही आधार पर बैंक का प्रोविजन 23% बढ़कर 1120 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का बैड लोन सालाना आधार पर 1,113.81 करोड़ से घटकर 1070 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का अन्य आय 12% घटकर 910 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं दूसरी तिमाही में में प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो 85.86% से बढ़कर 89.20% के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 13.51% से बढ़कर 13.56% के स्तर पर पहुंच गया है। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.97% से बढ़कर 3.44% पर पहुंच गया है।

 (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2022)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख