शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में आईजीएल का मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी आईजीएल लिमिटेड (IGL) का दूसरी तिमाही में मुनाफा 4 फीसदी से बढ़ा है। आपको बता दें कि कंपनी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर (NCR) और उससे सटे शहरों में रिटेल सीएनजी (CNG) और पाइप्ड कुकिंग गैस (PNG) की आपूर्ति करती है।

 कंपनी के मार्जिन में कमी देखने को मिली है जिसकी वजह नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी रही है। कंपनी का मुनाफा 400.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 416.15 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की आय पिछले साल की समान अवधि में करीब दोगुना बढ़कर 2,015.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,922.02 करोड़ रुपये हो गया है। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी लगभग दोगुनी हो गई है जिसकी वजह रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुई लड़ाई है। आईजीएल की नेचुरल गैस की खरीद पर खर्च 2021 के 929.97 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,610.03 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

पिछले साल के मुकाबले सेल्स वॉल्यूम में वृद्धि 12 फीसदी की देखने को मिली है। वहीं औसत तौर पर रोजाना गैस की बिक्री 7.24 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन (mmscmd) से बढ़कर 8.09 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन पर पहुंच गया है। उत्पादों के आधार पर सीएनजी (CNG) की बिक्री में 15 फीसदी की वॉल्यूम ग्रोथ रही है, वहीं पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की 3 फीसदी की रिकॉर्ड वॉल्यूम वृद्धि देखने को मिली। शुक्रवार को एनएसई (NSE) पर आईजीएल का शेयर 0.57% फीसदी चढ़ कर 381.55 पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख