शेयर मंथन में खोजें

2023 की पहली छमाही में बुकिंग 43 फीसदी बढ़ी

रियल्टी कंपनी पूर्वांकरा की वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में बुकिंग में 43 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2323 के अप्रैल से सितंबर के दौरान बुकिंग 43 फीसदी बढ़कर 1,306 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में घरों की मांग में तेजी रहने से बुकिंग में तेजी देखने को मिली। पिछले साल इसी अवधि में बुकिंग 910 करोड़ रुपये थी। वहीं बुकिंग वॉल्यूम के लिहाज से पहले 6 महीने में 32 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। बुकिंग वॉल्यूम पिछले साल के समान अवधि में 13.3 लाख वर्ग फुट से बढ़कर 17.6 लाख वर्ग फुट के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं सेल्स रियलाइजेशन पिछले साल के 6,845 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 7,421 रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गया है।

किसी भी वित्त वर्ष के शुरुआती 6 महीने में सेल्स वॉल्यूम कंपनी के गठन से अब तक का सबसे ज्यादा रहा है। कंपनी के पास करीब 1.5 करोड़ वर्ग फुट के प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है और सभी प्रोजेक्ट सही रास्ते पर है। कंपनी इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए जरूरी निवेश भी कर रही है। हर एक दिन के बाद रियल एस्टेट में मांग एक नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहा है। त्योहारों के कारण बुकिंग में और तेजी देखी जा रही है और आगे भी यह जारी रहने की उम्मीद है। पूर्वांकरा ने अब तक 4.3 करोड़ वर्ग फुट के प्रोजेक्ट को पूरा किया है। कंपनी ने अब तक करीब 75 प्रोजेक्ट्स को पूरा किया है। कंपनी का कारोबार बंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोच्ची,कोयंबटूर, मंगलुरु, कोलकाता,मुंबई,पुणे और गोवा तक फैला हुआ है। कंपनी का कारोबार विदेशों में जीसीसी (GCC) गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल सहित श्रीलंका में भी है।

(शेयर मंथन,25 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख