शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 29 फीसदी बढ़ा

एफएमसीजी (FMCG) कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मुनाफे में करीब 29 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का कंसो मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 फीसदी बढ़कर 490.58 करोड़ रुपये हो गया है।

 पिछले साल इसी अवधि में कंपनी की मुनाफा 381.84 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की आय 21 फीसदी बढ़कर 4,380 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल समान अवधि में कंपनी की आय 3,607.37 करोड़ रुपये थी। कंपनी की किसी तिमाही में यह अब तक की सबसे ज्यादा आय है। वहीं कंपनी का खर्च 20.25 फीसदी बढ़कर पिछले साल के 3,138.15 करोड़ रुपये से
बढ़कर 3,773.71 रुपये हो गया है।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने कहा कि, हमने पिछले कुछ महीनों में सकारात्मक वृद्धि का प्रवाह देखा है। सालाना आधार पर वृद्धि जहां 22 फीसदी की रही है वहीं तिमाही आधार पर यह वृद्धि 19 फीसदी के स्तर पर है। कंपनी की 'गो टू मार्केट' रणनीति और वितरण का दायरा बढ़ाने का असर कंपनी की वृद्धि पर साफ तौर पर दिखा है। वहीं वॉल्यूम वृद्धि भी करीब 5 फीसदी के करीब रही है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.46 फीसदी चढ़ कर 3,801.30 रुपये पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई (NSE) पर कंपनी का शेयर 1.30% चढ़ कर 3,796.85 रुपये पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 05 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख