शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स फार्मा: दूसरी तिमाही में घाटे से मुनाफे में आई

दूसरी तिमाही में दवा कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा घाटे से मुनाफे में आई है। कंपनी ने 163 करोड़ घाटे के मुकाबले 22.8 करोड़ रुपये का कंसो मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी की कंसो आय 721 करोड़ रुपये से बढ़कर 897 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

 13.7 करोड़ रुपये के कामकाजी घाटे के मुकाबले 98 करोड़ रुपये का कामकाजी मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी को दूसरी तिमाही में 15 करोड़ रुपये का एकमुश्त मुनाफा भी हुआ है। स्ट्राइड्स फार्मा के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और कार्यकरी अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि कंपनी रणनीतिक तौर पर बढ़िया प्रगति कर रही है। सभी कारोबारी प्रक्रिया को लागू करने और लागत में कमी लाने पर फोकस है। कंपनी ने तिमाही आधार पर अच्छा प्रदर्शन किया है और साथ ही ग्रॉस मार्जिन का भी विस्तार देखने को मिला है। कंपनी के लागत पर नियंत्रण के प्रयासों का नतीजा दिखना शुरू हो गया है। कंपनी ने ORM यानी other regulated markets दूसरे नियंत्रित बाजार के कारोबार की भी समीक्षा की। साथ ही कंपनी ने कम मार्जिन वाले उत्पादों से निकलने का फैसला किया है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले तिमाहियों में भी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी के ओस्टियोपोरोसिस की दवा को EMA यानी यूरोपीयन मेडिसिन्स एजेंसी से मंजूरी मिली है।

(शेयर मंथन 15 नवंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख