शेयर मंथन में खोजें

अरविंदो फार्मा के आंध्र प्रदेश इकाई को यूएसएफडीए से क्लीन चिट

अरविंदो फार्मा के लिए यूएसएफडीए यानी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर (USFDA) से बड़ी राहत की खबर है। कंपनी के आंध्र प्रदेश इकाई को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से क्लीन चिट मिली है।

 इसका मतलब कंपनी को यूएसएफडीए से एस्टैबलिशमेंट इन्सपेक्शन रिपोर्ट यानी ईआईआर (EIR) मिला है। कंपनी को यह क्लीन चिट उसके आंध्र प्रदेश स्थित (XI) ग्यारहवीं इकाई के लिए मिली है। यह एक एपीआई (API) नॉन एंटीबायोटिक उत्पादन इकाई है। यूएसएफडीए ने इस इकाई को फरवरी 2019 में जांच की थी। जांच के बाद यूएसएफडीए ने जून 2019 में चेतावनी पत्र (वॉर्निंग लेटर) जारी किया था। इसके बाद यूएसएफडीए ने 25 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान दोबारा जांच की थी। जांच के बाद यूएसएफडीए ने 3 आपत्तियों के साथ फॉर्म 483 जारी किया था। इसका मतलब कंपनी ने फूड ड्रग ऐंड कॉस्मेटिक एक्ट और संबंधित नियमों का उल्लंघन किया है। कंपनी की ओर से आपत्तियों का जवाब मिलने के बाद यूएसएफडीए से ईआईआर मिला है। साथ हीं जांच को वॉलुएंटरी एक्शन इंडिकेटेड यानी वीएआई (VAI) कैटेगरी में डाल दिया है। इसी के साथ यूएसएफडीए ने जांच पूरी होने का ऐलान किया है। अरविंदो फार्मा का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.77% गिर कर 474.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन 17 नवंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख