शेयर मंथन में खोजें

केपीआईटी (KPIT) टेक्नोलॉजी के साथ रेनो ग्रुप का रणनीतिक करार

फ्रांस की ऑटो ग्रुप कंपनी रेनो (Renault) ने केपीआईटी (KPIT) टेक्नोलॉजी के साथ रणनीतिक करार का ऐलान किया है। रेनो ने सॉफ्टवेयर सहयोगी के लिए करार किया है। रेनो ने नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड व्हीकल यानी एसडीवी (SDV) प्लैटफॉर्म के लिए रणनीतिक करार किया है।

 केपीआईटी के पास ऑटोमोटिव और मोबिलिटी सॉफ्टवेयर का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।कंपनी के पास कई क्षेत्र के लिए सॉफ्टवेयर मुहैया कराने की क्षमता है। रेनो एसडीवी (SDV) प्लैटफॉर्म विकसित करने के लिए बड़े स्तर पर रणनीतिक करार और निवेश कर रही है। इससे आने वाले दशकों में कंपनी की वैश्विक वृद्धि को गति मिलेगी। ग्रुप को उम्मीद है कि एसडीवी (SDV) टेक्नोलॉजी प्रोग्राम से गाड़ियों के उत्पादन कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद है। यह प्रोग्राम 2026 से शुरू होगा। ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे सॉफ्टेवयर की अहम भूमिका होती है। दोनों कंपनियां मिलकर एसडीवी टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म विकसित करेगी। केपीआईटी का कारोबार वैश्विक स्तर पर है। कंपनी जरूरत के मुताबिक ट्रेनिंग प्रोग्राम के आधार पर टैलेंट पूल विकसित करेगी। केपीआईटी के सॉफ्टवेयर से विद्युतीकरण की दिशा में आगे बढ़ेगी। साथ ही रेनो के ग्राहकों को भी बेहतर अनुभव मिलेगा।

(शेयर मंथन 24 नवंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख