शेयर मंथन में खोजें

इलेक्ट्रिक बसों के लिए डीटीसी का टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी के साथ करार

टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के साथ करार किया है।टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी टीएमएल सीवी (TML CV) मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने डीटीसी (DTC) के साथ दिल्ली में 1500 बिजली से चलने वाली बसों के परिचालन (ऑपरेशन) के लिए करार किया है।

 इस करार के तहत टीएमएल सीवी को 1500 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, ऑपरेट और उसका रख-रखाव भी करना होगा। कंपनी को यह सारी जिम्मेदारियां 12 साल तक के लिए करनी होंगी। कंपनी को 12 मीटर लंबी लो फ्लोर वाले एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसों के रख-रखाव करनी है। टीएमएल सीवी (TML CV) मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड के अध्यक्ष असीम कुमार मुखोपाध्याय ने कहा कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के साथ हमारे संबंध एक दशक से भी ज्यादा समय से है। डीटीसी के साथ यह आपसी भरोसा और सहयोग ही संबंधों को और बेहतर बनाता है। इस नए ऑर्डर से हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि बिजली से चलने वाली गाड़ियां दिल्ली के यात्रियों को सतत, सुरक्षित और सार्वजनिक यातायात की आरामदायक सुविधा मिलेगी। कंपनी के मुताबिक दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की ओर बिजली से चलने वाले इलेक्ट्रिक बसों के लिए यह अबतक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे ने कहा कि, हमने बिजली से चलने वाले 1500 बसों के लिए करार करते वक्त हमें खुशी हो रही है। देश की राजधानी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की सुविधा मुहैया कराना एक बड़ कदम है। इससे दिल्ली के हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगी। इसकी वजह जीरो-उत्सर्जन, ध्वनि रहित बसें होंगी। शुक्रवार को का शेयर एनएसई (NSE) पर 4.04% चढ़ कर 378.50/शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन 25 दिसंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख