शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज की अमेरिकी सब्सिडियरी ने नई दवा को बाजार में उतारा

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने अमेरिकी बाजार में एक नई दवा को उतारा है। इस दवा का इस्तेमाल मिर्गी के इलाज में किया जाता है। यह दवा टोपिरामेट (Topiramate) एक्सटेंडेड रिलीज (ER) का जेनरिक संस्करण है।

 कंपनी की अमेरिकी सब्सिडियरी जायडस फार्मास्यूटिकल्स इंक ने अमेरिकी बाजार में दवा को उतारा है। जायडस लाइफसाइंसेज ने जानकारी दी कि कंपनी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से इस दवा को अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए अंतिम मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। यह 25 मिली ग्राम,50 मिली ग्राम और 100 मिली ग्राम क्षमता में मौजूद है। जायडस लाइसाइंसेज इस दवा को मौजूदा क्षमता में बाजार में उतारने के लिए मंजूरी पाने वाली पहली कंपनी है। टोपिरामेट (Topiramate) एक्सटेंडेड रिलीज (ER) का इस्तेमाल मिर्गी के इलाज के लिए किया जाता है। वैसे मरीजों के लिए इसका इस्तेमाल शुरुआती मोनोथेरैपी में किया जाता है, जिनकी उम्र 6 साल और उससे ऊपर की है। इसका इस्तेमाल 12 साल और उससे ऊपर के मरीजों में माइग्रेन के रोकथाम के लिए भी किया जाता है। आईक्यूवीआईए (IQVIA) के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में इस दवा का सालाना कारोबार 48.8 करोड़ डॉलर का है।'

(शेयर मंथन 07 जनवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख